Showing posts with label new muslim. Show all posts
Showing posts with label new muslim. Show all posts

Saturday, 3 September 2016

जॉर्ज एंथोनी अब्दुल रहमान बन गए

जॉर्ज एंथोनी अब्दुल रहमान बन गए

जॉर्ज  एंथोनी -श्रीलंका

जॉर्ज एंथोनी  लगातार सच्चाई की तलाश में जुटे रहे और फिर एक दिन फादर जॉर्ज एंथनी इस्लाम अपनाकर अब्दुल रहमान बन गए।

  एक ईसाई पादरी के रूप में जॉज एंथोनी की बाइबिल की शिक्षा पर अच्छी पकड़ थी। वे आज भी फर्राटे से बाइबिल की कई आयतों को कोट करते हैं। बाइबिल अध्ययन के दौरान उन्होंने पाया कि बाइबिल में कई विरोधाभास हैं। वे सिंहली भाषा में बाइबिल की उन आयतों का जिक्र करते हैं जो संदेहास्पद और विरोधाभाषी हैं।
वे कहते हैं कि बाइबिल में पैगम्बर मुहम्मद सल्ल.की भाविष्यवाणी की गई है। अब्दुल रहमान कहते हैं कि ईसाई ईसा मसीह को गॉड मानते हैं जबकि इसके विपरीत पवित्र बाइबिल में उन्हें एक इंसान के रूप में बताया गया है। 
अब्दुल  रहमान कहते हैं कि ईसाइयत, बौद्ध धर्म और अन्य दूसरे धर्मों में ईश्वर द्वारा पैगम्बर भेजे जाने की अवधारणा इतनी स्पष्ट और प्रभावी नहीं है बल्कि कई पैगम्बारों के मामले में ये धर्म खामोश हैं जबकि इस्लाम में सभी पैगम्बरों को मानना और उन्हें पूरा-पूरा सम्मान देना जरूरी है। इस्लाम की यह अवधारणा और नजरिया हर किसी को प्रभावित करता है और उस पर अपना असर छोड़ता है।
अब्दुल रहमान कहते हैं कि रोमन कैथोलिक पादरी पर शादी का प्रतिबंध लगाने के पीछे कोई कारण समझ में नहीं आता जबकि ईसाइयों के अन्य कई दूसरे वर्गों के पादरी शादी कर सकते हैं। अब्दुल  रहमान ईसाइयत से जुड़े ऐसे ही विरोधाभास और शंकाओं पर विचार मग्र और सोच विचार कर रहे थे कि इस बीच उन्हें एक ऑडियो कैसेट हासिल हुई। यह ऑडियो कैसेट श्रीलंका के ईसाई पादरी शरीफ डी. एल्विस के बारे में थी जिन्होंने ईसाइयत छोड़कर इस्लाम अपना लिया था। इस्लामिक विद्वान अहमद दीदात की कई ऑडियो कैसेट्स  से भी अब्दुल रहमान  बेहद प्रभावित हुए। वे लगातार सच्चाई की तलाश में जुटे रहे और फिर एक दिन फादर जॉर्ज एंथनी इस्लाम अपनाकर अब्दुल रहमान बन गए।

अब्दुल रहमान श्रीलंका के राथ्नापुरा गांव के बांशिदे हैं और वे काटूमायाका चर्च में पादरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दस साल तक पादरी का प्रशिक्षण लेने के बाद ही जॉर्ज को पादरी का यह पद हासिल हुआ था।
अब्दुल रहमान ने अपनी मां को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने अपनी मां को इस्लाम से रूबरू कराया। इस्लाम का कई महीनों तक अध्ययन करने के बाद उनकी मां ने भी इस्लाम अपना लिया। अब्दुल  रहमान की एकमात्र बहिन ग्रीस में काम करती है। उनके पिता और बहिन अभी तक ईसाई हैं।
अब्दुल रहमान ने सच्चाई अपनाने की खातिर ईसाई पादरी जैसे बेहद सम्मानजनक ओहदे को छोड़ दिया। उन्होंने आध्यात्मिक सुकून हासिल करने के लिए खुशी-खुशी दुनियावी सुख-सुविधाओं को कुर्बान कर दिया। फिलहाल अब्दुल रहमान इस्लाम प्रेजेंटेशन कमेटी ऑफ कुवैत से जुड़कर इस्लामी प्रशिक्षु के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Friday, 2 September 2016

मास्टर मुहम्मद आमिर (बलबीर सिंह,पूर्व शिवसेना युवा शाखा अध्‍यक्ष) से एक मुलाकात interview


मास्टर मुहम्मद आमिर (बलबीर सिंह,पूर्व शिवसेना युवा शाखा अध्‍यक्ष) से एक मुलाकात interview

अहमद अव्वाहःअस्सलामु अलैकुम
मास्टर मुहम्मद आमिरः व अलैकुमुस्सलाम
अहमदः मास्टर साहब। एक अरसे से अबी (मौलाना कलीम सिद्दीकी) का हुक्म था कि ‘अरमुगान’(मासिक पत्रिका) के लिए आप से इण्टरव्यू लूँ, अच्छा हुआ आप खुद ही तशरीफ ले आए, आपसे कुछ बातें करनी हैं। 
आमिरः अहमद भाई! आपने मेरे दिल की बात कही। जब से ‘अरमुगान’ में नव-मुस्लिमों के इण्टरव्यू का सिलसिला चल रहा है। मेरी ख्वाहिश(इच्छा) थी कि मेरे कुबूले इस्लाम का हाल उस में छपे। इस लिए नहीं कि मेरा नाम ‘अरमुगान’ में आये बल्कि इस लिए कि दावत का काम करने वालों को हौसला बढे और दुनिया के सामने करीम व हादी (कृपालू व सण्मार्ग-प्रदर्शक) रब की करम फरमाई की एक मिसाल सामने आये और दावत का काम करने वालों को यह मालूम हो कि जब ऐसे कमीने इन्सान और अपने मुबारक घर को ढाने वाले को अल्लाह तआला हिदायत (पथ-प्रदर्शन, निर्देश) से नवाज़ सकते हैं तो आम शरीफ और भोले भाले लोगों के लिए हिदायत (पथ-प्रदर्शन) के कैसे मवाके (अवसर) हैं।
आमिरः आप अपना खानदानी तआरुफ(परिचय) कराएँ।
अहमदः मेरा तअल्लुक सूबा हरियाणा के पानीपत जिले के एक गाँव से है, मेरी पैदाईश 6 दिसम्बर 1970 को एक राजपूत घराने में हुयी, मेरे वालिद साहब (पिताजी) एक अच्छे किसान होने के साथ-साथ एक प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर थे। वह बहुत अच्छे इन्सान थे और इन्सानियत दोस्ती उनका मज़हब था। किसी पर भी किसी तरह के जुल्म से उन्हें सख्त चिढ थी। सन 47 के फसादात उन्होंने अपनी आँखों से देखे थे। वह बहुत कर्ब(तकलीफ) के साथ उनका जिक्र करते थे और मुसलमानों के कत्लेआम को मुल्क पर बडा दाग समझते थे। बचे-खुचे मुसलमानों को बसाने में वह बहुत मदद करते थे। मेरा पैदाईशी नाम बलबीर सिंह था। अपने गाँव के स्कूल में मैं ने हाइस्कूल करके इंटरमीडीएट में, पानीपत में दाखिला लिया। पानीपत शायद मुम्बई के बाद शिवसेना का सबसे मजबूत गढ है। खास तौर पर जवान तब्का और स्कूल के लोग शिव सेना में बहुत लगे हुये हैं। वहाँ मेरी दोस्ती कुछ शिवसैनिकों से हो गयी और मैंने भी पानीपत शाखा में नाम लिखा लिया। पानीपत के इतिहास के हवाले से वहाँ नौजवानों में मुसलमानों खास तौर पर और दूसरे मुसलमान बादशाहों के खिलाफ बडी नफरत घोली जा रही थी। मेरे वालिद साहब को मेरे बारे में मालूम हुआ कि मैं शिवसेना में शामिल हो गया हूँ तो उन्होंने मुझे बहुत समझाया, उन्होंने मुझे इतिहास के हवाले से समझाने की कोशिश की और उन्होंने ‘बाबर’ खास तौर पर औरंगजेब के हुकूमत के इन्साफ और गैरमुस्लिमों के साथ उनके उमदा सुलूक (अच्छा व्यवहार) के किस्से सुनाये और मुझे बताने की कोशिश की कि अंग्रेजों ने गलत तारीख(इतिहास) हमें लडाने के लिये और देश को कमजोर करने के लिये घड कर तैयार की है, उन्होंने 1947 के ज़ुल्म और कत्ल गारत के किस्सों के हवाले से मुझे शिव सेना से बाज (दूर) रखने की कोशिश की, मगर मेरी समझ में कुछ न आया।अहमदः आपने फुलत के क्याम(संस्थापन) के दौरान बाबरी मस्जिद की शहादत में अपनी शिर्कत का किस्सा सुनाया था, जरा अब दोबारा तफसील से सुनाईये। आमिरः वह किस्सा इस तरह है कि 1990 में आडवाणी जी की रथ-यात्रा में मुझे पानीपत के प्रोग्राम की खासी बडी जिम्मेदारी सोंपी गयी, रथ यात्रा में उन जिम्मेदारियों ने हमारे रोयें-रोयें में मुस्लिम नफरत की आग भर दी। मैं ने शिवा जी की सौगंध खायी कि कोई कुछ भी करे मैं खुद अकेले जाकर राम मन्दिर पर से उस जालिमाना ढांचे को मस्मार (ध्वस्त) कर दूंगा, उस यात्रा में मेरी कारकर्दगी(कर्मण्यता, प्रफॉर्मेन्स) की वजह से मुझे शिवसेना यूथ विंग का सदर(अध्यक्ष) बना दिया गया, मैं अपनी नौजवान टीम को लेकर 30 अक्तूबर को अयोध्या गया, रास्ते में हमें पुलिस ने फेजाबाद में रोक दिया, मैं और कुछ साथी किसी तरह बच-बचाकर फिर भी अयोध्या पहुँचे मगर पहुँचने में देर हो गयी और उस से पहले गोली चल चुकी थी और बहुत कोशिश के बावजूद मैं बाबरी मस्जिद के पास न पहुँच सका मेरी नफरत की आग उससे और भडकी मैं अपने साथियों से बार-बार कहता था। इस जीवन से मर जाना बहतर है। राम के देश में अरब लुटेरों की वजह से राम के भगतों पर राम-जन्म भूमि पर गोली चला दी जाये, यह कैसा अन्याय और जुल्म है, मुझे बहुत गुस्सा था, कभी ख्याल होता था कि खुदकशी कर लूँ कभी दिल में आता था कि लखनऊ जाकर मुलायम सिंह के अपने हाथ से गोली मार दूँ, मुल्क में फसादात चलते रहे और मैं उस दिन की वजह से बेचैन था कि मुझे मौका मिले और मैं बाबरी मस्जिद को अपने हाथों मसमार(ध्वस्त) करूं। एक-एक दिन करके वह मनहूस दिन करीब आया जिसे मैं उस वक्त खुशी का दिन समझता था। मैं अपने कुछ जज्बाती साथियों के साथ एक दिसम्बर 1992 को पहले अयोध्या पहुँचा, मरे साथ सोनीपत के पास एक जाटों के गाँव का एक नौजवान योगेन्द्रपाल भी था जो मेरा सबसे करीबी दोस्त था। उसके वालिद एक बडे ज़मींदार थे और वह भी बडे इन्सान दोस्त आदमी थे, उन्होंने अपने इकलौते बेटे को अयोध्या जाने से बहुत रोका। उस के ताऊ भी बहुत बिगडे। मगर वह नहीं रूका। हम लोग 6 दिसम्बर से पहले की रात में बाबरी मस्जिद के बिलकुल करीब पहुँच गये और हमने बाबरी मस्जिद के सामने कुछ मुसलमानों के घरों की छतों पर रात गुजशरी। मुझे बार-बार ख्याल होता था कि कहीं 30 अक्तूबर की तरह आज भी हम इस शुभ काम से महरूम (वंचित) न रह जाएँ। कई बार ख्याल आया कि लीडर न जाने क्या करें। हमें खुद ही कारसेवा शुरू करनी चाहिए। मगर हमारे संचलालक ने हमें रोका और डिसिप्लिन(अनुशासन) बनाये रखने को कहा। उमा भारती ने भाषण दिया और कारसेवकों में आग भर दी। मैं भाषण सुनते-सुनते मकान की छत से उतरकर कुदाल लेकर बाबरी मस्जिद की छत पर चढ़ गया। योगेंद्र भी मेरे साथ था। जैसे ही उमा भारती ने नारा लगाया ‘‘एक धक्का और दो, बाबरी मस्जिद तोड दो’’। बस मेरी मुरादों (इच्छाओं) के पूरा होने का वक्त आ गया और मैंने बीच वाले गुंबद पर कुदाल चलाई और भगवान राम की जय के ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाये। देखते ही देखते मस्जिद मस्मार हो गयी। मस्जिद के गिरने से पहले हम लोग नीचे उतर आये। हम लोग बडे खुश थे। रामलला के लगाये जाने के बाद उसके सामने माथा टेककर हम लोग खुशी से घर आये और बाबरी मस्जिद की दो ईंटें अपने साथ लाये। जो मैं ने खुशी-खुशी पानीपत के साथियों को दिखायीं। वह लोग मेरी पीठ ठोंकते थे। शिवसेना के दफ्तर में वे ईंटे रख दी गयीं और एक जलसा किया गया और सब लोगों ने भाषण में फखर (गर्व) से मेरा जिक्र(उल्लेख) किया कि हमें गर्व है कि पानीपत के नौजवान शिवसैनिक ने सब से पहले राम भक्ती में कुदाल चलायी। मैंने घर भी खुशी से जाकर बताया। मेरे पिताजी बहुत नाराज़ हुए और उन्होंने गहरे दुख का इजहार किया और मुझ से साफ कह दिया कि, अब इस घर में तू और मैं दोनों नहीं रह सकते, अगर तू रहेगा तो मै घर छोडकर चला जाऊँगा, नहीं तो तू हमारे घर से चला जा। मालिक के घर को ढाने वाले की मैं सूरत भी देखना नहीं चाहता। मेरी मौत तक तू मुझे कभी सूरत न दिखाना। मुझे इस का अन्दाज़ा नहीं था। मैं ने उनको समझाने की कोशिश की और पानीपत में जो सम्मान मुझे इस कारनामें पर मिला था वह बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह देश ऐसे ज़ालिमों की वजह से बर्बाद हो जायेगा और गुस्से में घर से जाने लगे। मैं ने मौके को भाँपा और कहा ‘‘आप घर से न जाएँ, मैं खुद इस घर में नहीं रहना चाहता, जहाँ राम मन्दिर भक्त को ज़ालिम समझा जाता हो’’ और मैं घर छोडकर आ गया और पानीपत में रहने लगा’’
अहमदः अपने कुबूले इस्लाम के बारे में बताइये।
आमिरः प्यारे भाई अहमद। मेरे अल्लाह कैसे करीम (कृपालू) हैं कि जुल्म और शिर्क (अनेकश्वरवाद) के अन्धेरे से मुझे न चाहते हुए इस्लाम के नूर और हिदायत से माला-माल किया। मुझ जैसे ज़ालिम को जिसने उसका मुकद्दस (पवित्र) घर शहीद किया। हिदायत से नवाज़ा। हुआ यह कि मेरे दोस्त योगेंद्र ने बाबरी मस्जिद की दो ईंटें लाकर रखीं और माईक से एलान किया कि राम मन्दिर पर बने ज़ालिमाना ढाँचे की ईंटें सौभाग्य से हमारे तकदीर में आ गयी हैं। सब हिन्दू भाई आकर उन पर (मुत्रादान) पेशाब करें। फिर किया था, भीड लग गयी। हर कोई आता था और उन ईंटों पर हिकारत (तुच्छता) से पेशाब करता था। मस्जिद के मालिक को अपनी शान भी दिखानी थी। चार पाँच रोज़ के बाद योगेंद्र का दिमाग खराब हो गया। पागल होकर वह नंगा रहने लगा। सारे कपडे उतारता था। वह इज्जत वाले ज़मींदार चैधरी का इकलौता बेटा था। उस पागलपन में वह बार-बार अपनी माँ के कपडे उतारकर उस से मुँह काला करने को कहता। बार-बार इस गंदे जज्बे से उस को लिपट जाता। उस के वालिद बहुत परेशान हुए। बहुत से सियानों और मौलाना लोगों को दिखाया। बार-बार मालिक से माफी मांगते। दान करते, मगर उस की हालत और बिगडती थी। एक रोज़ वह बाहर गए, तो उसने अपनी माँ के साथ गंदी हरकत करनी चाही। उस ने शौर मचा दिया। मौहल्ले वाले आये तो जान बची। उस को जन्जीरों में बाँध दिया गया। योगेंद्र के वालिद इज्जत वाले आदमी थे, उन्होंने उसको गोली मारने का इरादा कर लिया। किसी ने बताया कि यहाँ सोनीपत में ईदगाह में एक मदरसा है। वहाँ बडे मौलाना साहब आते हैं। आप एक दफा उन से और मिल लें। अगर वहाँ कोई हल न हो तो फिर जो चाहे करना। सोनीपत गये तो मालूम हुआ कि मौलाना साहब तो यहाँ पहली तारीख को आते हैं। और परसों पहली जनवरी को आकर दो तारीख की सुबह में जा चुके हैं। चौधरी साहब बहुत मायूस हुए और किसी झाडफूंक करने वाले को मालूम किया। मालूम हुआ कि मदरसे के जिम्मेदार कारी साहब ये काम कर देते हैं, मगर वह भी मौलाना साहब के साथ सफर पर निकल गये हैं। ईदगाह के एक दुकानदार ने उन्हें मौलाना का दिल्ली का पता दिया और यह भी बताया कि परसों बुध को हजरत मौलाना ने (बवाना, दिल्ली) में उनके यहाँ आने का वादा किया है। वह लडके को जन्जीर में बाँधकर बवाना के इमाम साहब के पास ले गए वह आप के वालिद साहब के मुरीद(धर्म-शिष्य) थे और बहुत ज़माने से उन से बवाना के लिये तारीख लेना चाहते थे, मौलाना साहब हर बार उन से माजरत (खेद) कर रहे थे। इस बार उन्होंने इधर के सफर में दो रोज़ के बाद जोहर (दोपहर) की नमाज़ पढने का वादा कर लिया था। बवाना के इमाम साहब ने बताया कि हालात के खराब होने की वजह से 6 दिसम्बर से पहले हरियाणा के बहुत से इमाम और मुदर्रीसीन (शिक्षक) यहाँ से यु. पी. अपने घरों को चले गए थे और बाज(बहुत से) उन में से एक महीने तक नहीं आये इस लिए मौलाना साहब ने पहली तारीख को इस मौजु (विषय) पर तकरीर की और बडी जोर देकर यह बात कही कि अगर मुसलमानों ने इन गैरमुस्लिम भाईयों को दावत दी होती और इस्लाम और अल्लाह और मस्जिद का परिचय कराया होता तो ऐसे वाकिआत पेश न आते। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद की शहादत के बयक वास्ता हम मुसलमान जिम्‍मेदार हैं और अगर अब भी हमें होश आ जाये और हम दावत का हक अदा करने लगें तो मस्जिद गिराने वाले मस्जिद बनाने और उन को आबाद करने वाले बन सकते हैं। ऐसे मौके पर हमारे आका ‘‘अल्लाहुम्मा अहद कोमी फअन्नाहुम ला यालमून’’ (ऐ अल्लाह मेरी कौम को हिदायत दे, इस लिए कि ये लोग जानते नहीं) फरमाया करते थे। योगेंद्र के वालिद चैधरी रघुबीर सिंह जब बवाना के इमाम (जिन का नाम शायद बशीर अहमद था) के पास पहुंचे तो उन पर उस वक्त अपने शेख (गुरू) की तकरीर का बडा असर था। उन्होंने चौधरी साहब से कहा कि मैं झाड फूँक का काम करता था। मगर अब हमारे हजरत ने हमें इस काम से रोक दिया। क्योंकि इस पेशे में झूठ और औरतों से इख्तेलात (मेल मिलाप) बहुत होता है और इस लडके पर कोई असर या जादू वगैरा नहीं बल्कि मालिक का अजाब (प्रकोप) है। आप के लिए एक मौका है। हमारे बडे हजरत साहब परसों बुध के रोज़ दोपहर को यहाँ आ रहे हैं। आप उनके सामने बात रखें आप का बेटा हमें उम्मीद है कि ठीक हो जायेगा मगर आप को एक काम करना पडेगा। वह यह कि अगर आप का बेटा ठीक हो जाए तो ईमानवाला बनना पडेगा। चौधरी साहब ने कहा ‘‘मेरा बेटा ठीक हो जाये तो मैं सब काम करने को तैयार हूँ’’। तीसरे रोज बुध था। चौधरी रघुबीर साहब योगेन्द्र को लेकर सुबह 8 बजे बवाना पहुँच गये। दोपहर को जोहर से पहले मौलाना साहब आये। योगेन्द्र जन्जीर में बंधा नंग-धडंग खडा था। चैधरी साहब रोते हुए मौलाना साहब के कदमों में गिर गए और बोले कि, मौलाना साहब मैंने इस कमीने को बहुत रोका मगर पानीपत के एक ओत के चक्कर में आ गया। मौलाना साहब मुझे क्षमा करा दीजिये मेरे घर को बचा लिजिए। मौलाना साहब ने सख्ती से उन्हें सर उठाने के लिए कहा और पूरा वाकिआ(घटना) सुना। उन्होंने चैधरी साहब से कहा, सारे सन्सार के चलाने वाले सर्व-शक्तिमान (कादिरे मुतलक) खुदा का घर ढाकर इन्होंने ऐसा बडा पाप किया है कि अगर वह मालिक सारे सन्सार को खत्म कर दे तो ठीक हैं, यह तो बहुत कम है कि इस अकेले पर पडी है। हम भी उस मालिक के बंदे हैं और एक तरह से इस बडे घन्घोर पाप में हम भी कुसूरवार हैं। कि हमने मस्जिद को शहीद करने वालों को समझाने का हक अदा नहीं किया। अब हमारे बस में कुछ भी नहीं है। बस यह है कि आप भी और हम भी उस मालिक के सामने गिडगिडाएँ और क्षमा माँगें और हम भी माफी माँगे। मौलाना साहब ने कहा, जब तक हम मस्जिद में प्रोग्राम से फारिग (निवृत्त) हों आप अपने ध्यान को मालिक की तरफ लगाकर सच्चे दिल से माफी और प्रार्थना करें कि मालिक मेरी मुश्किल को आपके अलावा कोई नहीं हटा सकता। चौधरी साहब फिर मौलाना साहब के कदमों में गिर गये और बोले, जी मैं इस लायक होता तो यह हद क्यों देखता? आप मालिक के करीब हैं। आप ही कुछ करें। मौलाना साहब ने उनसे कहा, आप मेरे पास इलाज के लिए आये हैं। अब जो इलाज में बता रहा हूँ। वह आपको करना चाहिये। वह राजी हो गये। मौलाना साहब मस्जिद में गये नमाज़ पढ़ी, थोडी देर तकरीर (भाषण) की और दुआ की। मौलाना साहब ने सभी लोगों से चौधरी साहब के लिए दुआ को कहा, प्रोग्राम के बाद मस्जिद में नाश्ता हुआ, नाश्ते से फारिग होकर मसिजद से बाहर निकले तो मालिक का करम कि योगेंद्र ने अपने बाप की पगडी उतारकर अपने नंगे जिस्म पर लपेट ली थी और ठीक-ठाक अपने वालिद से बात कर रहा था। सब लोग बहुत खुश हुए। बवाना के इमाम साहब तो बहुत खुश हुए। उन्होंने चौधरी साहब को वादा याद दिलाया और इस से डराया भी कि जिस मालिक ने इस को अच्छा किया है अगर तुम वादे के मुताबिक ईमान नहीं लाएँ तो फिर ये दोबारा इस से ज्यादा पागल हो सकता है। वह तैयार हो गये और इमाम साहब से बोले, मौलाना साहब मेरी सात पुश्ते आप के अहसान (उपकार) का बदला नहीं दे सकतीं आपका गुलाम हूँ, जहाँ चाहें पाप मुझे बेच सकते हैं, हजरत मौलाना को जब यह मालूम हुआ कि इमाम साहब ने उनसे ठीक होने का ऐसा वादा कर लिया था। तो उन्हों ने इमाम साहब को समझाया कि इस तरह करना एहतियात के खिलाफ है। चौधरी साहब को मस्जिद में ले जाने लगे तो योगेन्द्र ने पूछा ‘‘पिताजी कहाँ जा रहे हो? तो उन्होंने कहा, मुसलमान बनने’’। तो योगेन्द्र ने कहा ‘‘मुझे आप से पहले मुसलमान बनना है और मुझे तो बाबरी मस्जिद दोबारा जरूर बनवानी है। खुशी-खुशी उन दोनों को वुजु कराया और कलमा पढवाया गया। वालिद साहब का मुहम्मद उस्मान और बेटे का मुहम्मद उमर नाम रखा गया। खुशी-खुशी वे दोनों अपने गाँव पहुँचे। वहाँ पर एक छोटी सी मस्जिद है उस के इमाम साहब से जाकर मिले। इमाम साहब ने मुसलमानों को बता दिया। बात पूरे इलाके में फैल गयी। गैरों तक बात पहुँची तो कुव्वतदार(ताकतवर) लोगों की मीटिंग हुयी और तय किया कि उन दोनों को रात में कत्ल करवा दिया जाये। वरना न जाने कितने लोगों का धर्म खराब करेंगे। इस मीटिंग में एक मुर्तद(धर्म-भ्रष्ट) भी शरीक था उसने इमाम साहब को बता दिया। अल्लाह ने खेर की उन दोनों को रातों रात गाँव से निकाला गया। फुलत गये और बाद में जमाअत में 40 दिन के लिए चले गये। योगेन्द्र ने फिर अमीर साहब के मशवरे (सलाह) से तीन चिल्ले (120 दिन) लगाये। बाद में उनकी वालिदा (माँ) भी मुसलमान हो गयीं। मुहम्मद उमर की शादी दिल्ली में एक अच्छे मुसलमान घराने में हो गयी। और वे सब लोग खुशी खुशी दिल्ली में रह रहे हैं, गाँव का मकान और जमीन वगैरा बेचकर दिल्ली में एक कारखाना लिया है।अहमदः मास्टर साहब, आप से मैं ने आप के इस्लाम कुबूल करने के बारे में सवाल किया था। आप ने योगेंद्र और उन के खानदान की दास्तान सुनायी। वाकई यह खुद अजीबो गरीब कहानी है, मगर मुझे तो आप के कुबूले इस्लाम के बारे में मालूम करना है।आमिरः प्यारे भाई। असल में मेरे कुबूले इस्लाम को उस कहानी से अलग करना मुमकिन नहीं इस लिए मैंने उस का पहला हिस्सा सुनाया। अब आगे दूसरा हिस्सा सुन लिजिए। मार्च 93 को अचानक मेरे वालिद का हार्ट फेल होकर इंतेकाल (देहांत) हो गया। उन पर बाबरी मस्जिद की शहादत और उस में मेरी शिरकत का बडा गम था। वह मेरी ममी से कहते थे कि मालिक ने हमें मुसलमानों में पैदा क्यों नहीं किया? अगर मुसलमान घराने में पैदा होते, कम अज़ कम जुल्म सहने वालों में हमारा नाम आता। हद से तजावुज(बढने) करने वाली कौम में हमें क्यों पैदा कर दिया? उन्होंने घरवालों को वसीयत की थी कि मेरी अर्थी पर बलबीर न आने पाये, मेरी अर्थी को मिट्टी में दबाना या पानी में बहा देना। हद से तजवावुज़ (बढने) करने वाली कौम के रिवाज के मुताबिक आग मत लगाना। बल्कि शमशान में भी न ले जाना। घरवालों ने उन की इच्छा के मुताबिक अमल गिया और आठ दिन बाद मुझे उनके इन्तेकाल की खबर हुई। मेरा दिल बहुत टूटा। उनके इन्तेकाल के बाद बाबरी मस्जिद का गिराना मुझे जुल्म लगने लगा और मुझे इस पर फख्र (गर्व) के बजाये अफसोस होने लगा और मेरा दिल बुझ सा गया। मैं घर को जाता तो मेरी मम्मी मेरे वालिद के गम को याद करके रोने लगती और कहती, कि ऐसे देवता बाप को तूने सताकर मार दिया, तू कैसा नीच इन्सान है। मैं ने घर जाना बंद कर दिया। जून में मुहम्मद उमर जमाअत से वापस आया तो पानीपत मेरे पास आया और अपनी पूरी कहानी बतायी। दो महीने से मेरा दिल हर वक्त खौफजदा सा रहता था कि कोई आसमानी आफत मुझ पर न आ जाये। वालिद का दुख और बाबरी मस्जिद की शहादत आफत मुझ पर न आ जाए। वालिद का दुख और बाबरी मस्जिद की शहादत दोनों की वजह से हर वक्त दिल सहमा-सहमा(डरा-डरा) सा रहता था। मुहम्मद उमर ने मुझ पर जोर दिया कि 23 जून को सोनीपत में मौलाना साहब आने वाले हैं। आप उन से जरूर मिलें और अच्छा है कुछ दिन साथ रहें। मैं ने प्रोग्राम बनाया। मुझे पहुँचने में देर हो गयी उमर भाई पहले पहुँच गये थे और मौलाना साहब से मेरे बारे में पूरा हाल बता दिया था। मैं गया तो मौलाना साहब बडी मुहब्बत से मिले और मुझ से कहा, आप की इस तहरीक (प्रेरणा) पर उस गुनाह को करने वाले योगेन्द्र के साथ मालिक यह मामला कर सकते हैं। आप के साथ भी यही मामला पेश आ सकता है और अगर इस दुनिया में वह मालिक सजा न भी दें तो मरने के बाद हमेशा के जीवन में जो सजा मिलेगी आप उस का तसव्वुर (कल्पना) भी नहीं कर सकते। एक घंटा साथ रहने के बाद मैं ने फैसला कर लिया कि अगर मुझे आसमानी आफत से बचना है तो मुसलमान हो जाना चाहिए। मौलाना साहब दो रोज़ के सफर पर जा रहे थे। मैं ने दो रोज़ साथ रहने की ख्वाहिश का इजहार किया तो उन्होंने खुशी से कुबूल किया। एक रोज़ हरियाणा फिर दिल्ली और खुर्जा का सफर था। दो रोज़ के बाद फुलत पहुंचे। दो रोज़ के बाद मैं दिल से इस्लाम के लिए आमादा (तैयार) हो चुका था। मैं ने उमर भाई से अपना ख्याल जाहिर किया तो उन्होंने खुशी खुशी मौलाना साहब से बताया और अलहम्दुलिल्लाह मैं ने 25 जून 93 जोहर (दोपहर) के बाद इस्लाम कुबूल किया। मौलाना साहब ने मेरा नाम मुहम्मद आमिर रखा। इस्लाम के मुताला (वाचन) ओर नमाज़ वगैरा याद करने के लिए मुझे फुलत रहने का मशवरा दिया। मैंने अपनी बीवी और बच्चों की मजबूरी का जिक्र किया तो मेरे लिए मकान का नज्म (व्यवस्था) कर दिया गया। मैं चंद माह फुलत आकर रहा। और अपनी बीवी पर काम करता रहा तीन महीने के बाद वह भी मुसलमान हो गयी, अलहम्दुलिल्लाह।अहमदः आपकी वालिदा का क्या हुआ? आमिरः मैं ने अपनी माँ से अपने मुसलमान होने के बारे में बताया, वह बहुत खुश हुईं और बोली कि मेरे पिताजी को इससे शांति मिलेगी। वह भी इसी साल मुसलमान हो गयीं।
अहमदः आजकल आप क्या कर रहे हैं?
आमिरः आजकल मैं जूनियर हाई-स्कूल चला रहा हूँ। जिसमें इस्लामी तालीम के साथ अंग्रेजी मीडियम में तालीम का नज्म है।अहमदः अबी बता रहे थे कि हरियाणा पंजाब वगैरा की गैरआबाद मस्जिदों को आबाद करने की बडी कोशिश आप कर रहे हैं।आमिरः मैंने उमर भाई से मिलकर यह प्रोग्राम बनाया कि अल्लाह के घर को शहीद करने के बाद इस बडे गुनाह की तलाफी(क्षति-पूर्ति) के लिये हम वीरान मस्जिदों को आबाद करने और कुछ नई मस्जिदें बनाने का बेडा उठाएँ। हम दोनों ने यह तय किया कि काम तकसीम(बाँट) कर लें, मैं वीरान मस्जिदों को आबाद करवाऊँ और उमर भाई नयी मस्जिदें बनाने की कोशिश करें और एक दूसरे का तआवुन(मदद) करें। हम दोनों ने जिन्दगी में सौ-सौ मस्जिदें बनाने और वागुजार (मुक्त) कराने का प्रोग्राम बनाया है। अलहम्दु लिल्लाह 6 दिसम्बर 2004 तक 13 वीरान और मकबूजा मस्जिदें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली और मेरठ केंट में वागुजार कराके यह पापी आबाद करा चुका है। (जुलाई 2009 तक 67 मस्जिदें वागुजार और 37 नई बन चुकी हैं)। उमर भाई मुझ से आगे निकल गए वह अब तक बीस मस्जिदें नयी बनवा चुके हैं ओर इक्कीसवीं की बुनियाद रखी है। हम लोगों ने यह तय किया है कि बाबरी मस्जिद की शहादत की हर बरसी पर 6 दिसंबर को एक वीरान मस्जिद में नमाज़ शुरू करानी है और उमर भाई को नई मस्जिद की बुनियाद जरूर रखनी है। अलहम्दु लिल्लाह कोई साल नागा नहीं हुआ। अलबत्ता सौ का निशाना अभी बहुत दूर है। इस साल उम्मीद है तादाद बहुत बढ जायेगी। आठ मस्जिदों की बात चल रही है। उम्मीद है वे आईन्दा चंद माह में जरूर आबाद हो जायेंगी। उमर भाई तो मुझ से बहुत आगे पहले ही हैं। और असल में काम भी उनही के हिस्से में है। मुझे अन्धेरे से निकालने का जरिया वही बने।
अहमदः आप के खानदान वालों क्या ख्याल है? 
आमिरः मेरी वालिदा के अलावा एक बडे भाई हैं। हमारी भाभी का चार साल पहले इन्तेकाल हो गया। उनकी शादी मुझ से बाद में हुई थी। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक बच्चा माजूर (अपंग) सा है हमारी भाभी बडी भली औरत थी। भाई साहब के साथ बडी मिसाली बीवी बनकर रही उनके इन्तेकाल के बाद भाई साहब बिल्कुल टूट से गये थे। मेरे बडे भाई खुद एक बहुत शरीफ आदमी हैं। वह मेरी बीवी की इस खिदमत से बहुत मुतअस्सिर (प्रभावित) हुए। मैं ने उनको इस्लाम की दावत दी मगर मेरी वजह से मेरे वालिद के सदमे (झटके) की वजह से वह मुझे कोई अच्छा आदमी नहीं समझते थे। मैंने अपनी बीवी से मशवरा किया। मेरे बच्चे बडे हैं और भाई मुश्किल से जूझ रहे हैं। अगर मैं तुम्हें तलाक दे दूँ और इद्दत के बाद भाई तैयार हो जाएँ कि वह मुसलमान होकर तुमसे शादी करलें तो दोनों के लिए निजात का जरिया बन सकता है। वह पहले तो बहुत बुरा मानी। मगर जब मैंने उस को दिल से समझाने की कोशिश की तो वह राजी हो गई। मैंने भाई को समझाया, इन बच्चों की जिन्दगी के लिए अगर आप मुसलमान हो जाएँ और मेरी बीवी से शादी करलें तो इस में क्या हर्ज है और कोई ऐसी औरत मिलना मुश्किल है जो माँ की तरह इन बच्चों की परवरिश कर सके। वह भी शुरू में बुरा मानें कि लोग क्या कहेंगे? मैंने कहा, अक्ल से जो बात सही है उसको मानने में क्या हर्ज है? बाहम(परस्पर, आपसी) मशवरा हो गया। मैं ने अपनी बीवी को तलाक दी और इद्दत गुज़ारकर भाई को कलमा पढ़वाया और उनसे उस का निकाह कराया। अल्हमदु लिल्लाह वे बहुत खुशी-खुशी जिन्दगी गुजार रहे हैं। मेरे और उनके बच्चे उनके साथ रहते हैं।
अहमदः आप अकेले रहते हैं?
आमिरः हजरत मौलाना के मशवरे से मैं ने एक नव-मुस्लिम औरत से जो काफी मुअम्मर (वयोवृद्ध) हैं शादी कर ली है। अलहम्दुलिल्लाह खुशी-खुशी हम दोनों भी रह रहे हैं।
अहमदः कारिईने अरमुगान के लिए कुछ पैगाम आप देना चाहेंगे?
आमिरः मेरी हर मुसलमान से दरख्वास्त है कि अपने मकसदे जिन्दगी को पहचाने और इस्लाम को इन्सानियत की अमानत समझकर उस को पहुंचाने की फिक्र करे। महज़ इस्लाम दुश्‍मनी की वजह से उनसे बदले का जज्बा ना रखे। अहमद भाई मैं यह बात बिलकुल अपने जाती (व्यक्तिगत, निजि) तजर्बे से कह रहा हूँ कि बाबरी मस्जिद की शहादत में शरीक हर एक शिव सैनिक, बजरंग दली और हिन्दू को अगर यह मालूम होता कि इस्लाम क्या है? मुसलमान किसे कहते हैं? कुरआन क्या है? और मस्जिद क्या चीज़ है? तो उन में से हर एक मस्जिद बनाने की तो सोच सकता है, मस्जिद गिराने की तो सोच ही नहीं सकता। मैं यकीन से कह सकता हूँ कि बाल ठाकरे जी, विनय कटियार, उमा भारती और अशोक सिंघल जैसे सरकर्दा (प्रमुख) लोगों को भी इस्लाम की हकीकत मालूम हो जाए और यह मालूम हो जाए कि इस्लाम हमारा भी मजहब है हमारे लिए भी जरूरी है तो उन में से हर एक अपने खर्च से दोबारा बाबरी मस्जिद तामीर करने को सआदत (सौभाग्य) समझेगा। अहमद भाई कुछ ही लोग ऐसे हैं जो मुसलमानों की दुशमनी के लिए मशहूर हैं। एक अरब हिन्दुओं में ऐसे लोग एक लाख भी नहीं होंगे। एक लाख भी सच्ची बात यह है हैं कि मैं शायद ज्यादा बता रहा हूँ। 99 करोड 99 लाख तो मेरे वालिद की तरह हैं। जो इन्सानियत दोस्त बल्कि इस्लामी उसूलों (तत्वों) को दिल से पसंद करते हैं। अहमद भाई। मेरे वालिद (रोते हुए) क्या फितरतन (स्वभावतः) मुसलमान नहीं थे? मगर ईमान वालों के दावत न देने की वजह से वह इन्कार पर मर गए। मेरे साथ और मेरे वालिद के साथ मुसलमानों का कितना बडा जुल्म है। यह बात सच्ची है कि बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले मुझसे ज्यादा जालिम तो वे मुसलमान हैं जिन की दअवत से गफलत की वजह से मेरे ऐसे प्यारे बाप दोजख में चले गए। मौलाना साहब सच कहते हैं, हम शहीद करने वाले भी न जानने और मुसलमानों के ना पहचानने की वजह से हुए। हम ने अन्जाने में ऐसा जुल्म किया और मुसलमान जान बूझकर उनके दोजख़ में जाने का जरिया बन रहे हैं। मुझे जब अपने वालिद के कुफ्र पर मरने का रात में भी ख्याल आता है तो मेरी नींद उड जाती है। हफ्ता-हफ्ता नींद नहीं आती। नींद की गोलियां खानी पडती हैं। काश मुसलमानों को इस दर्द का एहसास हो।
अहमदः बहुत बहुत शुक्रिया। माशा अल्लाह आपकी जिन्दगी अल्लाह की सिफते हादी (सण्मार्ग-दर्शक गुण) और इस्लाम की हक्कानियत (सच्चाई) की खुली निशानी है।
आमिरः बिलाशुबा(बे-शक) अहमद भाई। इस लिए मेरी ख्वाहिश थी कि अरमुगान में यह छपे, अल्लाह तआला इस की इशाअत (प्रकाशन) को मुसलमानों के लिए आँख खोलने का जरिया बनाये। आमीन, अच्छा, अल्लाह हाफिज। (साभारः उर्दू मासिक ‘अरमुगान‘ फुलत, जून 2005) 

video
 (Ex Shiv sena leader Balbeer singh (Mohammed amir) with Kaleem siddiqui)



मुहम्मद इसहाक (पूर्व बजरंग दल कार्यकर्त्ता अशोक कुमार) से एक दिलचस्प मुलाकात Interview 2

मुहम्मद इसहाक (पूर्व बजरंग दल कार्यकर्त्ता अशोक कुमार) से एक दिलचस्प मुलाकात Interview 2

....हम तीनों ने बजरंग दल में अपना नाम लिखवाया। आडवाणी जी की रथयात्रा में हम लोग ग्वालियर जाकर शामिल हुए और चार रोज साथ चले। हमारे घरवाले सभी इस फैसले से खुश हुए। एक रोज योगेश के पिताजी ने जो स्कूल में टीचर भी थे। हम तीनों को अपने घर बुलाया, मेरे और योगेन्द्र के पिताजी को भी बुलाया और बोले ‘‘हम तुम तीनों भाईयों को राम नाम पर छोडते हैं। अगर राम मन्दिर के नाम पर तुम्हारी बली भी चढ जाए तो पीछे न हटना, दुनिया में तुम अमर हो जाओगे। उन्होंने हमारे तीनों के सरों पर अंगोछा बाँधा। हम लोगों का बडा हौसला बढा और भी जोश पैदा हुआ। 30 अक्तूबर को हम लोग कारसेवा में पहुँचे मगर.... - मुहम्मद इसहाक (अशोक कुमार)

अहमदः अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुह

इसहाक(अशोक): व अलैकुमुस्सलाम व रहमतुल्लाहि व बरकातुह

अहमदः इस्हाक भाई। आप से तो 7 दिसम्बर की रात के बाद मुलाकात ही न हो पायी, कल अबी (मौलाना कलीम सिददीकी साहब) ने बताया कि आपका फोन आया था, आप दिल्ली आ रहे हैं तो खुशी हुई रात ही अबी ने फरमा दिया था कि आईन्दा माह के लिए आपसे इन्टरव्यू लूं।

इसहाकः हाँ अहमद भाई मौलाना साहब ने मुझ से भी आज सुबह ही बताया कि अरमुगान में इस महीने तुम्हारा इन्टरव्यू छपना है। मैं ने कहा मुझे शर्म आती है मगर उन्होंने हुक्म दिया कि तुम्हारा हाल सुनकर लोगों में दावत (धर्म निमन्त्राण) का जज़्बा पैदा होगा और दावत का काम करने वालों में खौफ कम होगा। तुम्हें भी सवाब (फल) मिलेगा। मैं ने कहा फिर तो अच्छा है।

अहमदः इसहाक भाई, अपना खानदानी तआरुफ कराएँ।

इसहाकः अहमद भाई। मैं यु. पी. के मशहूर जिला रामपुर में टान्डा बादली कस्बे के करीब एक गाँव के सैनी खानदान में 7 दिसंबर 1968 में पैदा हुआ। घर वालों ने मेरा नाम अशोक कुमार रखा। पिताजी श्री पुरण सिंह जी एक कम पढे लिखे किसान थे। मैं ने आठवी क्लास तक अपने गांव के जूनियर हाई स्कूल में पढा। हाईस्कूल और इन्टर मैं ने रामपुर में किया, बाद में लखनऊ में सिविल इन्जिनियरिंग में डिप्लोमा किया। एक प्राईवेट कन्स्ट्रक्शन कम्पनी में नौकरी लग गयी थी। बचपन में गुस्सा बहुत था। कई बार स्कूल में टीचर से भी लडाई हुई। कम्पनी में रोज-रोज कुछ न कुछ होता रहता था, नौकरी छोड आया। मेरे दो दोस्त पहली क्लास से इन्टर तक साथ पढे थे। एक का नाम योगेश कुमार और दूसरे का योगेन्द्र सिंह था। दोनों हमारी बिरादरी के थे। एक रिश्ते में भाई होते थे। तीनों साथ पढते और वर्जिश भी साथ करते थे। कुछ रोज पहलवानी भी की। राम-जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का झगडा हुआ तो हम तीनों ने बजरंग दल में अपना नाम लिखवाया। आडवाणी जी की रथयात्रा में हम लोग ग्वालियर जाकर शामिल हुए और चार रोज साथ चले। हमारे घरवाले सभी इस फैसले से खुश हुए। एक रोज योगेश के पिताजी ने जो स्कूल में टीचर भी थे। हम तीनों को अपने घर बुलाया, मेरे और योगेन्द्र के पिताजी को भी बुलाया और बोले ‘‘हम तुम तीनों भाईयों को राम नाम पर छोडते हैं। अगर राम मन्दिर के नाम पर तुम्हारी बली भी चढ जाए तो पीछे न हटना, दुनिया में तुम अमर हो जाओगे। उन्होंने हमारे तीनों के सरों पर अंगोछा बाँधा। हम लोगों का बडा हौसला बढा और भी जोश पैदा हुआ। 30 अक्तूबर को हम लोग कारसेवा में पहुँचे मगर हम अभी जगह पर पहुँच नहीं पाये थे कि मुलायम सरकार में गोली चल गयी और हमें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ट्रेन में सवार करके रामपुर लाके छोडा। हमारे गुस्से की हद न रही। मैं ने रास्ते में कई सिपाहियों की पिटाई भी की मगर उन्होंने हमें यह कहकर ठण्डा किया कि मुलायम सरकार तो गिरेगी, हमारी सरकार आयेगी तो उस वक्त तुम अपने अरमान पूरे कर लेना। नवम्बर 1992 में हम लोग बाबरी मस्जिद शहीद करने के शौक में अयोध्या पहुँच गये। सर्दी के कपडे भी पूरे साथ नहीं थे। अलग-अलग आश्रमों में रहते-रहते हमें वहाँ रहकर बडी हैरत हुई कि अक्सर साधुओं ने हमें बाबरी मस्जिद शहीद करने में शामिल होने से मना किया और उन्होंने हमें इस तरह डराया जैसे हम कोई पाप कर रहे हैं। एक साधू ने तो यह कहा ‘‘मैं सच कहता हूँ अगर रामचन्द्र जी जिवित(जिन्दा) होते, तो भी हरगिज यह पाप यानी बाबरी मस्जिद गिराने का काम न करने देते। हमें उन समझाने वालों पर बहुत गुस्सा आता। 6 दिसम्बर 1992 को भीड मस्जिद के पास जमा हो गयी, हमारे संचालक ने हमें बताया था कि जैसे ही हम इशारा करेंगे, धावा बोल देना। अभी उमा भारती ने नारा लगाया था कि हम पिल पडे। योगेश तो भीड में गिरगया। लोग उस पर चलते रहे किसी ने देखकर उसका हाथ पकडा। वह उठा, महीनों बीमार रहा, उसकी पसलियाँ टूट गयी थीं। खुशी-खुशी हम एक ईंट लेकर घर आये। रास्ते में लोग हमारा स्वागत (इस्तकबाल) करते थे। घरवालों ने हमारे स्वागत में एक प्रोग्राम किया और हम को फूलों से तौला गया, कई साल तक लोग हम को शाबाशी देते रहे।

अहमदः अपने कुबूले इस्लाम के बारे में कुछ बताईये।

इस्हाकः बाबरी मस्जिद को शहीद करके अहमद भैया यूँ तो हमने अपने अरमान पूरे कर लिये, मगर न जाने सिर्फ मुझ अकेले को ही नहीं हम तीनों का हाल यह था कि हम अपने दिल में अन्जाने खतरे से डरे-डरे से रहते थे और हर एक को यह लगता था कि शायद अब कोई खतरा आ जाये, कभी-कभी तो ऐसा लगता था कि आसमान से कोई आग की चटटान हमें दबाने वाली है। बाबरी मस्जिद की शहादत की हर बर्सी पर यानी 6 दिसम्बर को हमारे लिए दिन रात काटना मुश्किल होता था। ऐसा लगता था कि आज तो जरूर कोई आफत आयेगी। पिछले 6 दिसम्बर को यह खतरा पिछले सालों से ज्यादा ही था। हम लोग डर की वजह से 6 दिसम्बर को कभी घर से नहीं निकलते थे और जब 6 तारीख गुजर जाती तो हम लोग बहुत सुकून महसूस करते। 7 दिसम्बर 2006 की सुबह को हम तीनों घर से निकले, मुझे रामपुर में एक जरूरी काम था मेरे साथी भी साथ हो लिए। रामपुर बस अड्डे पर हमारा एक कॉलिज का साथी रईस अहमद मिला। उस ने हमें देखा तो करीब आया। मजाक के अन्दाज में बोला ‘अशोक अब तुम लोगों की बारी है, तैयार हो जाओ’ मैं ने कहा किस चीज की बारी है?’ उसने कहा‘पहले पागल होने की और फिर मुसलमान होने की।’ मैंने कहा ‘चोंच बंद कर। उसने कहा ‘अखबार पढा है कि नहीं? मैं ने कहा ‘अखबार में क्या है?’ उस ने अपने बैग से एक उर्दू ‘सहारा’ अखबार निकाला और मुहम्मद आमिर और उमर के इस्लाम कुबूल करने की खबर पूरी सुना दी। हम लोगों को गुस्सा भी आया और डर भी लगा, मैं ने कहा ‘उर्दू अखबार है झूठी खबर होगी। उसने हिन्दी के दो अखबार निकाले और मुझे दिखाए। छोटी-छोटी दोनों में खबरें दिखाईं। मैंने दोबारा उर्दू की खबर जो तफसील से थी, पढने को कहा। मेरे दूसरे साथियों को भी गुस्सा आया और मशवरा किया कि फुलत जाकर मालूम करना चाहिये। बात को साफ करना चाहिये वरना कितने ही लोगों के धर्म भ्रष्ट हो जायेंगे। रामपुर से हम लोग मेरठ की बस में बैठे और फिर खतौली पहुँचे और एक जुगाड में बैठ कर फुलत पहुँचे। मौलाना साहब नमाज के लिये गये थे। नमाज पढकर आये तो एक साहब ने बताया कि यह मौलाना कलीम साहब हैं। हम लोग कुछ तो गुस्से में थे और कुछ ज्यादा सख्त लहजे में मैं ने मौलाना साहब को अखबार दिखाकर कहा ‘यह खबर आपने छपवायी है, यह खबर आपने किस तरह छपवाई है?’ हम तीनों बिल्कुल जट अन्दाज में बडे सख्त लहजे में बात कर रहे थे। मगर मौलाना साहब न जाने किस दुनिया के आदमी थे। बहुत ही प्यार से बोले, मेरे भाई, आप अपने खूनी रिश्ते के भाई के यहाँ आये हैं। आप हमारे हम आपके। यह तड-बड तो शहर के लोगों में होती है। आप कहाँ से तशरीफ लाये हैं, पहले यह बताइये’। मैं ने कहा ‘हम रामपुर टान्डा बादली के पास से आये हैं। मौलाना साहब बोले, मेरे भाइयो। इतनी सर्दी में आपने इतना लंबा सफर किया। कितने थक रहे होंगे। यह आपका घर है, आप किसी गैर के यहाँ नहीं हैं। आप जो मालूम करेंगे हम बतायेंगे। पहले आप बैठिये, चाय, पानी, नाश्ता कीजिये, खाना खाइये। खबर हम लोगों ने नहीं छपवायी है, मगर है खबर सच्ची’ हम लोग कुछ ठण्डे हो गए थे फिर से गर्मी सी आ गई। मैं ने कहा ‘आप कैसे कह रहे हैं सच्चे लोगों का धर्म भ्रष्ट करना चाहते हैं। मौलाना साहब ने फिर प्यार से कहा ‘चलो अगर सच मानोगे तो मान लेना, वरना हमें उस की भी कोई जिद नहीं।’आमिर और उमर में से मुहम्मद उमर इत्तफाक से एक नव-मुस्लिमों की जमाअत लेकर फुलत आए हुए थे जिस में सभी नव मुस्लिम थे। अमीर(जमात का अध्यक्ष, रहबरी करने वाला) न मिलने की वजह से मौलाना साहब ने उनको फुलत बुलाया था, जिन में तीन हरियाणा के थे और दो गुजरात के और चार यु. पी के, दो उन में मन्दिर के साधु भी थे। मौलाना साहब ने एक हाफिज साहब को बुलाया और उनसे कहा ‘उमर मियाँ को बुलाओ, थोडी देर में मुहम्मद उमर आ गए। मौलाना साहब ने हम से कहा ‘दो जिन की खबर छपी है उन में एक मुहम्मद उमर यह है। आप इन से मिल लें और मालूम कर लें खबर क्या है और कितनी सच्ची है?’ उमर भाई के साथ हम बराबर वाले छोटे कमरे में बैठ गये। मौलाना साहब ने उनको आवाज दी और कुछ समझाया। बाद में भाई उमर ने मुझे बताया कि मौलाना साहब ने मुझे बहुत ताकीद की कि ये कितना भी गुस्सा हों तुम सब्र करना और बहुत प्यार, नर्मी से मरीज समझकर बात करना और दिल ही दिल में अल्लाह से दुआ करना, मैं भी घर जाकर दो रकअत पढकर अल्लाह से हिदायत की दुआ करता हूँँ थोडी देर में नाश्ता आ गया। हम सभी को सर्दी लग रही थी। उमर भाई ने जिद करके दो प्याली चाय पिलाई और खूब खातिर की और हमें समझाते रहे और बताया कि पानीपत से सोनीपत तक आडवाणी जी की रथयात्राा में हम दोनों सब से ज्यादा पेश-पेश थे। 30 अक्तूबर को हम दोनों के ऊपर से गुम्बद पर गोली लगी थी। थोडी देर मेंे खाना भी आ गया। अब हम तीनों को लगा कि हमें जो खौफ था वह सच था और 6 दिसम्बर को हमारी यह हालत क्यों होती थी। मैंने उमर से कहा, अब हमें क्या करना चाहिये? उन्होंने बताया कि दुनिया का अजाब तो कुछ नहीं, मरने के बाद बडे दिन के अजाब से बचने के लिए आपको मेरी राय माननी चाहिये और कलमा पढकर मुसलमान हो जाना चाहिए। हम तीनों बाहर मश्वरे के लिए आने लगे, तो उमर भाई ने कहा ‘मैं एक काम के लिये बाहर जाता हूँँ आप अन्दर बैठे रहें। हम तीनों ने मशवरा किया और सब ने तै किया कि हम को मुसलमान हो जाना चाहिये। फिर उमर भाई को आवाज दी और अपना फैसला बताया। उमर भाई ने कहा ‘वह दो रकअत नमाज पढकर सच्चे मालिक से आप के लिये दुआ करने गये थे और मौलाना साहब भी आप के लिये दुआ ही करने अन्दर गये हैं। खुशी-खुशी उमर ने घर में मौलाना साहब को आवाज दी और दरख्वास्त की कि उन तीनों भाईयों को कलमा पढवा दें। मौलाना साहब ने हमें कलमा पढवाया। अहमद भाई वो हाल मैं बता नहीं सकता कि हम तीनों पर क्या गुजरी, जैसे-जैसे मौलाना साहब ने हमें कलमा पढवाया और तौबा करायी, ऐसा लग रहा था जैसे काँटों का एक लिबास जिस से जिस्म बंधा था, हमारे जिस्म से उतर गया। अन्दर से खौफ एकदम काफूर हो गया। जैसे हम न जाने किस खतरे से निकल कर एक महफूज किले में आ गए हों। मौलाना साहब ने मेरा नाम मुहम्मद इसहाक रखा, योगेश का मुहम्मद याकूब रखा और योगेन्द्र का मुहम्मद युसुफ और हजरत युसुफ, हजरत इसहाक और हजरत याकूब का किस्सा भी सुनाया और हमें बताया कि कल से फोन आ रहे थे कि यह खबर छप गयी है, खुदा खैर करे कोई फसाद न हो जा। मैं दोस्तों से कह रहा था आप डरिये नहीं हमने खबर नहीं छपवायी। अल्लाह ने छपवायी है इन्शाअल्लाह उस में जरूर खैर होगी। अल्लाह ने इतनी बडी खैर जाहिर कर दी। मौलाना साहब ने खडे होकर गले लगाया, मुबारकबाद दी और तीनों को किताब ‘आपकी अमानत, आपकी सेवा’ में दी।

अहमदः उस के बाद क्या हुआ?

इस्हाकः सुबह को नव-मुस्लिमों की जमाअत के साथ हम तीनों को शामिल कर दिया गया। एक मुफ्ती साहब बुलंदशहर के साल लगा रहे थे। उनको हमारा अमीर बनाया गया और दो लोगों को सिखाने के लिये शामिल किया गया। 15 लोगों की जमाअत एक रोज मेरठ रही। हम तीनों ने मेरठ में सर्टीफिकेट बनवाये और फिर जमाअत का रूख आगरा की तरफ बना। आगरा और मथुरा जिले में 40 दिन पूरे किये। जमाअत में वक्त ठीक लगा। नये-नये लोग थे एक दो बार लडाई भी हुई। एक रोज हम तीनों लडकर वापस आने की सोची। रात को पक्का इरादा किया कि सुबह को चले जायेंगे। रात में युसुफ ने एक ख्वाब देखा। मौलाना साहब फरमा रहे हैं, आपको अल्लाह ने किस तरह हिदायत दी, फिर भी आप अल्लाह के रास्ते से भाग रहे हैं। उस ने बाद में हम दोनों को बताया हम लोगों ने तय कर लिया कि जान भी चली जायेगी तो चिल्ला पूरा करके ही मौलाना साहब को मुँह दिखायेंगे। अल्हम्दुलिल्लाह हमारा चिल्ला पूरा हो गया।

अहमदः जमाअत से वापस आने के बाद क्या हुआ?

इसहाकः मौलाना साहब ने मुझ से मालूम किया कि अब आप का इरादा क्या है? और मशवरा दिया कि घर पर फौरन जाना ठीक नहीं है। मगर हम ने मौलाना साहब से कहा कि हम बच्चे नहीं हैं, मजहब हमारा जाती मामला है और हमारा हक है कि हक को मानें। हम घर जाकर घरवालों पर काम करेंगे और हमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मौलाना साहब के समझाने के बावजूद हम लोग अपने गाँव पहुँचे। पूरे इलाके में माहौल खराब था। खबर मशहूर थी कि मुसलमानों ने उन तीनों को कत्ल कर दिया है। हम लोगों ने घरवालों को जाकर साफ-साफ बता दियां फिर क्या था पूरी बिरादरी में मातम मच गया। बार-बार पंचायत हुई, दूर-दूर के रिश्तेदार आ गये। एक बार अखबार वाले भी आ गये। गाँव वालों ने उन को पैसे दे दिलाकर वापस किया और राजी किया कि खबर अखबार में हरगिज न दी जाये वरना और भी लोगों को खतरा है। हमारे घरवालों पर बिरादरी वालों ने दबाव दिया कि अपने लडकों को किसी तरह बाज रखें। मगर अल्लाह का शुक्र है कि अल्लाह ने हमें मुखालिफत से और पक्का कर दिया। हमारे साथ बहुत सख्तियाँ भी होने लगीं। हमारी बीवी बच्चों को घर भेज दिया गया। मजबूरन हमें घर छोडना पडा। हमें फुलत जाते हुये शर्म आयी कि मौलाना साहब की बात नहीं मानी। हम लोग पहले दिल्ली गये और फिर एक साहब हमें पटना ले गये। पटना में हम ने बडी मुश्किल उठाई। कुछ दिन रिक्शा भी चलाई। जरूरत के लिये मजदूरी भी की। बाद में मुझे एक साहब अपनी कम्पनी में कलकत्ता ले गये और फिर मेरे दोनों साथी भी कलकत्ता आ गये। अलहम्दु लिल्लाह हमारी मुश्किल का जमाना ज्यादा लम्बा नहीं हुआ और अब हम सेट हैं। इस दौरान हम तीनों को बारी-बारी हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की जियारत भी हुई। जिस से हमें बडी तसल्ली हुई। मौलाना साहब की याद हम लोगों को बहुत आ रही थी। मगर मौका नहीं मिल सका। अल्लाह का करम हैं, आज मुलाकात हो गयी। मौलाना साहब से मिलने के बाद नौ दस महीने की सारी तकलीफें जैसे हुई ही नहीं थीं।

अहमदः अपने घरवालों से कोई राब्ता आपने किया कि नहीं?

इसहाकः हम लोगों ने फोन पर बात की है माँ और भाई बहनों से बात हो जाती है। पिताजी से बात तो नहीं हो पाती, इन्शाअल्लाह वक्त के साथ-साथ सब कुछ ठीक हो जायेगा। अलबत्ता मेरी बीवी और दोनों बच्चे अभी मेरी ससुराल मेंे हैं। वे बात नहीं करते हैं। मैं ने एक दोस्त को किसी तरह भेजा था। उसने हमारी ससुराल की एक मुसलमान औरत को उनके घर भेजा था। मेरी बीवी ने कहा जहाँ कहो जाने को तैयार हूँ। मेरी भाभियों से बिलकुल नहीं बनती और मैं खुद एक पति की रहकर मरना चाहती हूँ। आज मौलाना साहब से मशवरा हो गया है, मैं अब किसी तरह उनको लेकर ही जाऊँगा।

अहमदः दअवत के सिलसिले में आप से अबी (मौलाना कलीम सिददीकी साहब) ने कोई बात नहीं की, इस सिलसिले में कुछ बताइये?

इसहाकः मौलाना साहब ने हम से अहद लिया है कि बाबरी मस्जिद शहीद करने वालों की फिक्र करनी है और कारसेवकों पर काम करना है और उन के लिए और घरवालों के लिये दुआ करनी है, मौलाना साहब से मशवरा हुआ है, मैं बहुत जल्दी कलकत्ते से जमाअत में वक्त लगाऊँगा और अल्लाह के रास्ते में निकलकर अपने अल्लाह से मन्जूर करवाने के लिये दुआ करूँगा और फिर आकर घरवालों पर और कारसेवकों पर काम करूँगा।

अहमदः अरमुगान के कारिईन के लिये कुछ पैगाम दिजिये।

इसहाकः इस्लाम हर इन्सान की जरूरत है, किसी आदमी को इस्लाम दुश्मनी में सख्त देखकर यह न सोचना चाहिये कि उसके मुसलमान होने की उम्मीद नहीं। सारे इस्लाम दुश्मन, गलतफहमी या न जानने की वजह से इस्लाम दुश्मन हैं। हमारे हाल से ज्यादा इसका और क्या सबूत हो सकता है। इस्लाम कुबूल करने से पहले हम बजरंग दली थे और इस्लाम और मुसलमान हमारे सब से बडे दुश्मन थे और अब हम ही हैं। यह तसव्वुर कि खुदा न ख्वास्ता हम हिन्दू मर जाते (धुड-धुडी देकर रोते हुये) तो हमारी हलाकत का क्या हाल होता? और किस तरह अल्लाह की नाराजगी और दोजख का हमेशा हमेशा का अजाब बर्दाश्त करते?

अहमद अव्वाहः शुक्रिया इसहाक भाई। आप तीनों का शुक्रिया। आप दोनों से भी किसी वक्त दोबारा बात होगी। अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह व बरकातुह।

इसहाक(अशोक): व अलैकुमुस्सलाम व रहमतुल्लाही व बरकातुह।